पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ता महासमागम पर चर्चा

कार्यकर्ता महासमागम पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांडी | प्रखंडमुख्यालय स्थित भाजपा के मंडल कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी परशुराम ओझा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। इस मौके पर प्रभारी ने कहा कि 20 सितंबर को विश्रामपुर में आयोजित कार्यकर्ता महासमागम में प्रखंड से बूथ स्तर के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने मंडल कमेटी के तत्वावधान में किए गए धरना प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि आठ दिनों के अंदर कांडी में बिजली की व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को लेकर मेदिनीनगर में महाप्रबंधक कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा। इस मौके पर ब्रह्मदेव प्रसाद, रामलला दूबे, गुड्डू सिंह, प्रकाश सोनी, राम लखन प्रसाद, राजन सिंह, श्रीकांत पांडेय, अमरेश चंद्र, संजय पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।