- Hindi News
- बिजली समस्या को लेकर जीएम कार्यालय का घेराव
बिजली समस्या को लेकर जीएम कार्यालय का घेराव
राजभाषा समिति करेगी प्रतियोगिता का आयोजन
मेदिनीनगर | बिजलीको लेकर परेशान चैनपुर के उपभोक्ताओं ने गुरुवार को जीएम कार्यालय का घेराव किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि चैनपुर में बिजली आपूर्ति को लेकर उन लोगों ने पूर्व में भी आवेदन दिया था, लेकिन इसके बाद भी उन्हें बिजली नहीं मिल रही है। बिजली उपभोक्ताओं के साथ वहां मौजूद सांसद वीडी राम ने जीएम एपी सिंह से मुलाकात की। सांसद ने बिजली बोर्ड के सीएमडी केके वर्मा से भी बात की। सांसद ने कहा कि इस परेशानी के पीछे चैनपुर को दी जाने वाली बिजली को हटिया से नहीं जोड़ा जाना रहा है। उन्होंने रेड़मा सबस्टेशन को 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर चैनपुर को हटिया से जोड़ने की बात कही। इस अवसर शैलेंद्र कुमार शैलू, रूपेश कुमार, नंद किशोर गुप्ता, ब्रजमोहन, अनिल कश्यप, महेंद्र , विनय, अखिलेश, सत्यनारायण, अमर, अजय, सुधीर आदि शामिल थे।
फोटो 10