वैज्ञानिकों का अभिनंदन
मेदिनीनगर | 18सितंबर को क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चियांकी में अनुसंधान एवं प्रसार परामर्श समिति की बैठक हुई। बैठक में संस्थान के सह निदेशक डॉ नजरुल सलाम शामिल हुए। मौके पर वैज्ञानिक एवं विरसा कृषि केंद्र से आए उपनिदेशक अनुसंधान डॉ सोहन राम एवं शुष्क भूमि परियोजना के मुख्य वैज्ञानिक डॉ डीएन सिंह एवं तीनों जिला के कृषि विज्ञान केंद्र से आए वैज्ञानिकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद 2013-14 में रबी में जाे अनुसंधान कार्य हुए उसमे विषयवार वैज्ञानिकों ने उसका विवरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर डॉ मृदा, वैज्ञानिक शैलेंद्र मोहन, डॉ अनिल कुमार, उद्यान वैज्ञानिक डॉ अबदुम हबीज अंसारी, डॉ अखलाक अहमद अंसारी, डाॅ पाल एवं शुष्क भूमि परियोजना के अनुसंधान सहायक मनीष कुमार सिंह एवं तीनों जिले के प्रगतिशील किसान मौजूद थे।