ग्रामीणों का धरना रहा जारी
मेदिनीनगर | पीआईपीआवास को लेकर हुए विवाद के बाद लाभुक चयन की प्रक्रिया स्थगित करने के विरोध में सदर प्रखंड के ग्रामीणों का धरना गुरुवार को भी जारी है। वक्ताओं ने कहा कि मंत्री केएन त्रिपाठी ने थोड़े समय में जो काम किया है उससे उनके प्रतिद्वंद्वी को हार की चिंता होने लगी है। इसलिए अपने कुछ लोगों को आगे कर वे विकास कार्यों में गड़बड़ी की बात कर खुद को ईमानदार साबित करना चाहते हैं। लेकिन जनता जान गयी है कि किसकी क्या नीयत है। वक्ताओं ने कहा कि मंत्री केएन त्रिपाठी ने चार महीने में इतना काम किया है कि जनता आज उनके पीछे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत त्रिपाठी संचालन धर्मेंद्र कुमार ने किया। धरना में शामिल लोगों ने कहा कि पीआईपी के तहत आवास के लिए लाभुक चयन का काम शीघ्र शुरू किया जाए। धरना में भोला पासवान, धर्मेंद्र यादव, मुखराम, आरती देवी, लालदेव, संतोष, शहबाज अंसारी, दशरथ, नरेश विश्वकर्मा, सुनीता देवी, संजय, राजन, शशांक, अर्जुन चौधरी आदि शामिल थे।
फोटो 13