पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानदेय भुगतान को लेकर अनशन पर बैठे पारा शिक्षक

मानदेय भुगतान को लेकर अनशन पर बैठे पारा शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | डीएसईके जवाब से असंतुष्ट पारा शिक्षकों ने आज कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठ गए। उल्लेखनीय है कि मानदेय भुगतान की मांग को लेकर छत्तरपुर के पारा शिक्षक आज जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलने पहुंचे थे। पारा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी के नेतृत्व में डीएसई कार्यालय पहुंचकर शिक्षकों ने डीएसई से यह जानकारी मांगी कि आखिर उनके मानदेय का भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा है। इस बात को लेकर पारा शिक्षकों में काफी नाराजगी थी कि हर बार आश्वासन के बाद भी उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। पारा शिक्षकों का कहना था कि वे कल भी जब डीएसई से मिलने आये उनसे कुछ घंटों का समय मांगा गया। लेकिन आज जब वे फिर यहां पहुंचे, डीएसई ने आज फिर से समय देने की मांग की। हालांकि डीएसई राम प्रसाद मंडल ने यह भी कहा कि वे प्रखंड को मानदेय की राशि भेज चुके हैं। बातचीत के क्रम में पारा शिक्षकों ने यह जानना चाहा कि आखिर पैसा भेजे जाने के बाद भुगतान में क्यों परेशानी हो रही है। डीएसई के जवाब से असंतुष्ट पारा शिक्षकों ने आखिरकार वहीं कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठ गये। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि शिक्षा विभाग की मनमानी पारा शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। उन्होंने कहा कि हम इस मांग में पारा शिक्षकों के साथ है। विनोद तिवारी ने इसकी अध्यक्षता की। संचालन प्रमंडलीय अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने किया। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि शिक्षा विभाग की मनमानी पारा शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। पारा शिक्षकों के मानदेय का भुगतान शीघ्र किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम इस मांग में पारा शिक्षकों के साथ है। छत्तरपुर इकाई के अध्यक्ष अर्जुन मिश्रा ने कहा कि डीएसई कार्यालय से जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। 2013 से जिन 672 पारा शिक्षकों को भुगतान किया गया है, उन्हें भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। जनवरी 2014 से अभी तक उन्हें एक महीने का भी मानदेय नहीं दिया गया है। इसके बावजूद पारा शिक्षक अपना काम कर रहे हैं। धरना में सुशील सिंह, प्रदीप सिंह, प्रदीप पाठक, राजेश मिश्रा, रवींद्र पासवान, मनेाज गुप्ता, कमला, सुरेंद्र गोस्वामी, मनेाज सिंह, राजकुमार, रमेश यादव, शंभु यादव आदि शामिल थे।



फोटो 7