पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलम बंद हड़ताल में शामिल हुए 806 पारा टीचर

कलम बंद हड़ताल में शामिल हुए 806 पारा टीचर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | झारखंडराज्य पारा शिक्षक एकता महासंघ के आह्वान पर दूसरे चरण में सभी 806 पारा टीचर गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलमबंद हड़ताल में शामिल हुए। इसमें उन्होंने पंजी में अपनी उपस्थिति को हस्ताक्षरित किया, पर बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं की। इससे शिक्षण व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसकी पुष्टि पारा टीचर बलजीत कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह निरंजन सिंह ने की है। उन्होंने प्रथम चरण में काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करने उसके बाद कलमबंद हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी पारा शिक्षकों की हौसला अफजाई की है। साथ ही 20 सितंबर को तृतीय चरण में आयोजित मोटर साइकिल जुलूस को सफल बनाने के लिए इसमें ज्यादा तायदाद में शामिल होने का आह्वान किया है। महासंघ घटक झारखंड राज्य शिक्षा मित्र-सहयोगी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश नंदन सिंह ने कहा कि 21 सितंबर को मेदिनीनगर के जिला स्कूल में आयोजित पारा शिक्षकों महासंघ के नेताओं की बैठक में इस आंदोलन के आगे की रणनीति तय की जाएगी। उनकी मांगों में प्रशिक्षित पारा टीचर का 18 हजार अप्रशिक्षित का मानदेय राशि 17 हजार करने, हड़ताल अवधी का मानदेय भुगतान करने डीएलएड प्रशिक्षण से वंचित पारा शिककों को इसका प्रशिक्षण दिलाने की मांग शामिल है।