चंडी महायज्ञ में हुआ प्रवचन
मेदिनीनगर | पाटनके कांके कला में आयोजित सत्त चंडी महायज्ञ में वशिष्ठ नारायण आचार्य ने कहा कि रामकथा से जीवन की सारी व्यथा मिट जाती है। भगवान की अति कृपा होने से ही मानव को यह योनी प्राप्त होती है। इसलिए यह जरूरी है लोग इस जीवन का सदुपयोग करें। प्रवचन कार्यक्रम में यज्ञ समिति के कमलेश पांडेय, चंद्र किशोर पांडेय, रंजीत तिवारी, हरिनंदन पांडेय, लाजवंत तिवारी, महेंद्र नाथ पांडेय आदि मौजूद थे।