भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण मुख्य उद्देश्य : चाराचंद
मेदिनीनगर | समाजसेवक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष तारा चंद प्रकाश ने कहा कि समाज सेवक पार्टी का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार, आतंकवाद भय मुक्त समाज का निर्माण करना है। वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सपने को साकार करना है। साथ ही बेरोजगार युवक को रोजगार देना एवं समाज में भटके युवकों को मुख्यधारा से जोड़ना है। अग्रवाल ने कहा कि अभी तक पार्टी से लगभग 200 युवकों को जोड़ चुके हैं। देश के कोने-कोने से हजारों युवकों को जोड़ने का लक्ष्य है। यह आने वाले समय में सभी के सामने आएगा।