पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पदमुक्त हुए जेएमएम के तीन जिला उपाध्यक्ष

पदमुक्त हुए जेएमएम के तीन जिला उपाध्यक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | जेएमएमकी बैठक जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन मनौवर जमा ने किया। बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस पर 20 अप्रैल को कार्यक्रम आयोजन के साथ ही विभिन्न जनमुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य की रघुवार सरकार पूरी तरह फेल है। पार्टी सरकार की विफलता और संगठन की मजबूती के लिए शीघ्र ही आंदोलन की रूपरेखा तय करेगी। बैठक में पार्टी के तीन जिला उपाध्यक्षों महेंद्र शर्मा, गणेश भुइयां और बालकिशुन उरांव को पदमुक्त कर दिया गया, जबकि रवि रंजन, वीरेंद्र कुमार पप्पू को पार्टी की सदस्यता प्रदान की गई।

खुंटी से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी की हत्या की निंदा की गई। दो मिनट का मौन रखा गया और मुआवजे की मांग की गई। बैठक मेंं संजीव तिवारी, राजमुनी मेहता, लाल सूरज, देवेंद्र तिवारी, वीरेंद्र पासवान, मो. इकबाल, प्रभात सिन्हा, सुनील ओझा आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...