पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां सरस्वती की कृपा से ही बनते हैं विवेकवान : डीसी

मां सरस्वती की कृपा से ही बनते हैं विवेकवान : डीसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | संतमरियम स्कूल के छात्रावास नावाटोली में मां सरस्वती की पूजा अर्चना सह सुर संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप मंत्र तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। उपायुक्त के श्रीनिवासन तथा विधालय के निदेशक अविनाश देव ने इसकी शुरुआत की। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि मां सरस्वती विद्या दात्री हैं।

सरस्वती की कृपा से हम विवेकवान बन सकते हैं। निदेेशक अविनाश देव ने कहा कि विद्या की कामधेनु मां सरस्वती ही हैं। ये तो वरदायिनी, वागीश्वरी भी कही जाती हैं। इनकी उपासना करने वाला व्यक्ति कालिदास की तरह विश्वबंधु हो सकता है। अगर मां मति फेर दे तो हम कैकेयी की तरह बन सकते हैं। सुर संध्या के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राएं अनन्या तथा दिव्या के संरक्षण में आॅचल, श्रुति, श्वेता, नीतीश, सुलेखा, लक्ष्मी अनन्या, सतीश, सुमिता,गौरव तथा अंकित द्वारा प्रस्तुत हो आई तेरे भवन, दया करो मां, भोली मां, जिन्दगी मौत की यही सच्चाई है जैसे गीत प्रस्तुत किये। मंच का संचालन छात्रा घृतिका तथा छात्र शिवेन्दु ने किया। इस मौके पर प्राचार्य आदर्श कुमार , एनएन मिश्रा, एसए रहमा, पीआर तिवारी, एसके साहा, बलभद्र पांडेय, रवींद्र, यशतंत कौशल, स्वाति सिंह, खुशबू, सुनीता गुप्ता, गिताली दत्ता, गनौरी प्रजापति, मनोज पांडेय, रिंकी खान, परहीन के साथ साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।

संत मरियम में द्वीप प्रज्जवलित करते डीसी अन्य।

खबरें और भी हैं...