शिक्षक छात्रों ने कोष संग्रहित किया
मेदिनीनगर | गुलाबचंदप्रसाद अग्रवाल इंटर कालेज के शिक्षक, कर्मचारी विद्यार्थियों नेजम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडितों के लिए कोष संग्रहित किया है। कर्मियों ने अपने वेतन से एक दिन की राशि का दान भी किया है। 10,109 रुपये की संग्रहित राशि उन्हें भेजी जायेगी। कोष संग्रह में प्रो. प्रियरंजन पाठक, उत्तम, प्रमोद, रामविलास, वसीम, नेहा, तारा आदि शामिल थे।