छात्रों को मिली कानून की जानकारी
मेदिनीनगर | चैनपुरके कुदागा खुर्द के राज्य उर्दू उमवि के प्रांगण में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित बच्चों को विधिक सहायता केंद्र के देवराज शर्मा ने मूल कर्तव्य, अधिकार एवं कानून की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा अब एक अधिकार किशोर न्याय एवं बालकों की देखरेख, दहेज प्रथा, प्रथम सूचना रिपोर्ट, भरण पोषण, मजदूरी संदाय अधिनियम 1936 जैसे कानूनों का विस्तार रूप से जानकारी दी। प्रमोद कुमार शर्मा, सहायक शिक्षक मोबारक हुसैन, ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष अली अकबर अंसारी, संयोजिका सरिता देवी, समरीन, विशाल कुमार, अमरीना, सलमान अंसारी, साजीत अंसारी, ऐसुन खातून, सुनैना कुमारी, माया कुमारी एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।