स्वच्छ विद्यालय अभियान चलाने का निर्देश
मेदिनीनगर | जिलाशिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार महावर ने सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय अभियान चलाने का निर्देश दिया है। राज्य परियोजना के निदेशक के आदेशानुसार डीईओ सह जिला कार्यक्रम समन्वयक ने 25 सितंबर से 31 अक्टूबर तक इसे चलाने की बात कही है। निर्देश में कहा गया है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर केंद्र सरकार अभियान की शुरुआत कर रही है।