भूमि विवाद में वृद्ध की हत्या
पांकी | थानाक्षेत्र के बनई गांव में भूमि विवाद में हुए दोहरे हत्याकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि थाना क्षेत्र के कमल गांव में फिर एक वृद्ध नन्हा भुइयां (70) भूमि विवाद की बलि चढ़ गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप अपने ही चचेरे भाइयों पर लगाया है। घटना सोमवार के दिन की है। पुलिस ने मंगलवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया है।
क्याहै मामला : मृतकके पुत्र राम अवतार भुईंया ने बताया कि उसके पिता नन्हा भुइयां सोमवार को करीब 11 बजे भैंसों को लेकर जंगल की ओर चराने गये थे। वहीं पर उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने अपने ही चचेरे भाईयों एवं उसके एक साथी पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि कई वर्षों से उसके तथा चचेरे भाईयों में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार गांव में पंचायती होने के बावजूद मामला समाप्त नहीं हो सका था। उसने आरोप लगाया कि इसी विवाद को लेकर चचेरे भाई राजमोहन भुइयां, जगमोहन भुइयां, बीरेंद्र भुइयां, शनिचर भुइयां उसके एक साथी लहसन उरांव ने उसके पिता को जंगल में अकेले पाकर हत्या कर दी।
फोटोनंबर 3 शोकाकुल मृतक के परिजन
फोटो नंबर 4 घटना की जानकारी देता मृतक का पुत्र