हज यात्रियों को मिली विदाई
मेदिनीनगर | युवानेता दिलीप सिंह नामधारी चैनपुर प्रखंड के ग्राम बेडमा बभंडी गांव में हज पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विदा करने पहुंचे। मौके पर उन्होंने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म के अनुसार हज के बाद इंसान की फितरत बदल जाती है क्योंकि हज के बाद किसी का दिल दुखाना, स्वार्थ के लिए गलत काम करना और यहां तक कि सूद का पैसा खाना भी हराम माना जाता है। इस गांव के अली मोहम्मद अंसारी और मो. जसमुद्दीन अंसारी हज यात्रा पर निकले हैं। मौके पर दिलीप ने हजरत बाबा मकदुम अब्दुलतीफरहमुतुल्लाअलम पर चादरपोशी भी की। इस मौके पर मो. शाबीर, रजाक मियां, मो. शुकरूल्ला, हाफिज मो. महबुबुल, कादरी, मौलवी जिमाउदीन, भोला पांडेय, चंदन सिंह आदि मौजूद थे।