- Hindi News
- आम लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा ग्रामीण बैंक : अनिता
आम लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा ग्रामीण बैंक : अनिता
मेदिनीनगर | वनांचलक्षेत्रीय ग्रामीण बैंक जिला में घर-घर तक पहुंचने का हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाता खोलने का अभियान शुरू कर एक उल्लेख कार्य किया है। ये बातें जिप अध्यक्ष अनिता देवी ने कही। वे मंगलवार को वनांचल ग्रामीण बैंक के प्रधान शाखा में आयोजित जागरुकता शिविर सह खाता खोलो अभियान में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि इससे गरीब जनता को कई लाभ मिलेगा। जिप उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि यह योजना गरीबों के लिए वरदान है। भारत शोध से जुड़े पूर्व आइपीएस अधिकारी पीके सिद्धार्थ ने कहा कि आने वाले छह माह में 42 प्रतिशत ऐसे लोग बैंकिंग से जुड़ जाएंगे जो अबतक इससे वंचित रह गए थे। बैंक प्रबंधक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में 2000 से ज्यादा आबादी वाले 67 गांव और 2000 से कम आबादी वाले 916 गांव में लोगों को बैंक से जोड़ने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने योजना के बारे में बताया। कार्यक्रम में नाबार्ड के डीडीएम किशोर तिर्की ने भी योजना के कई पहलुओं को रखा। बैंक कर्मी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि बैंक इस योजना की सफलता के लिए व्यापक प्रयास कर रहा है। सतीष कुमार जौरिहार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
सतीष कुमार जौरिहार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।