- Hindi News
- पाटन नावा पद्मा पथ को लेकर पाटन विस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता आक्रोश में
पाटन-नावा-पद्मा पथ को लेकर पाटन विस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता आक्रोश में
भाजपा की बैठक में विस सम्मेलन पर हुई चर्चा
भाजपा ने मंत्री केएन त्रिपाठी का पुतला फूंका
पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर भाजपा का धरना
{ दूषित हो चुकी है जिले की कार्य संस्कृति : राधाकृष्ण किशोर
भास्करन्यूज | मेदिनीनगर
सरकारीराशि के दुरुपयोग के विरोध में भाजपा नेता राधाकृष्ण किशोर के नेतृत्व मेंं पीडब्लूडी कार्यालय परिसर में धरना दिया गया। किशोर ने कहा कि जनहित की पाटन- नावा -पद्मा पथ का पिछले चार वर्ष से निर्माण चल रहा है, इसके बाद भी उसका कार्य पूरा नहीं हो पाया।
उग्रवाद प्रभावित पाटन मनातू को जोडऩे वाला यह पथ इस क्षेत्र के लोगों के लिए लाइफ लाइन है। लेकिन ठेकेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। इस पथ से पैदल आना-जाना भी दूभर हो गया है। किशोर ने कहा कि विकास योजनाओं की देख रेख नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न होती रही है।
जिले की कार्य संस्कृति ही पूरी तरह दूषित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि बिना कार्य पूरा हुए ही संपूर्ण राशि का भुगतान कर दिया गया है। जिप सदस्य भोला सिंह ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर पथ का निर्माण कार्य शुरू कराई जाए। उन्होंने गुणवत्ता की जांच कराकर संवेदक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। धरना में कामेश्वर उपाध्याय, बबन प्रसाद, सच्चिदा सिंह, दीपू कुमार, राजीव उपाध्याय, ईश्वरी पांडेय, राजेंद्र पांडेय, लव मेहता, राजू सिंह, मनेाज, शिवनारायण, नंद यादव, बृजबिहारी, राजेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे।
धरना देते भाजपा नेता राधाकृष्ण किशोर एवं अन्य।
भाजपाइयों ने किया मंत्री केएन त्रिपाठी का पुतला दहन।