- Hindi News
- 1237 केंद्रों पर होगी इंटर मैट्रिक की परीक्षा
1237 केंद्रों पर होगी इंटर-मैट्रिक की परीक्षा
झारखंडएकेडेमिक काउंसिल (जैक) की वार्षिक मैट्रिक और इंटर परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए जैक ने सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 1,237 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 338 केंद्र इंटर के परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए हैं। इस बार राज्यभर से इंटर परीक्षा में करीब तीन लाख आठ हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। वहीं मैट्रिक परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 899 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राज्यभर के चार लाख 54 हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
जैक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को मैट्रिक का एडमिट कार्ड भेज दिया है। स्कूलों के बीच इसका वितरण नौ फरवरी से किया जाएगा। वहीं जैक कार्यालय रांची, दुमका और मेदिनीनगर से इंटर के छात्रों के बीच एडमिट कार्ड का वितरण सात फरवरी से ही किया जा रहा है।