पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुबियाखाड़ मेला की तैयारी पर बैठक

दुबियाखाड़ मेला की तैयारी पर बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुबियाखाड़ मेला की तैयारी पर बैठक

मेदिनीनगर | दुबियाखाड़मेला को लेकर डीआरडीए सभागार में जिप अध्यक्ष अनिता देवी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मेले की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। मेला 11 एवं 12 फरवरी को है। इसमें मुख्यमंत्री योजना के तहत 50 जोड़ों की शादी संपन्न कराई जाएगी। साथ ही कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशु पालन विभाग सहित अन्य विभागों के स्टाॅल लगाए जाएंगे।



साथ ही मेला में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। बैठक में डीडीसी विंदेश्वरी ततमा, एसडीओ सुरेंद्र कुमार वर्मा, जिप उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जिप सदस्य अर्जुन सिंह, प्रमोद सिंह, सदर बीडीओ, सूचना जन संपर्क पदाधिकारी सहित कई अधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।