पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों ने दिया धरना

शिक्षकों ने दिया धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | झारखंडप्रदेश पारा शिक्षक संघ द्वारा कचहरी परिसर में एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की। संचालन कृष्ण कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मानदेय भुगतान से जुड़ी समस्याओं पर वक्ताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पारा शिक्षक के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

संघ ने एक सप्ताह के अंदर समस्याओं के समाधान करने का समय प्रशासन को दिया है, अन्यथा बीआरसी कार्यालय में तालाबंदी की घोषणा की है। कार्यक्रम में विनोद दुबे, महेंद्र सिंह, राजू रंजन, राणा मनीष सिंह, शशिभूषण सिंह, नीरज कुमार सिंह, शंभू प्रसाद, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद चौधरी, मो आरीफ, राजेंद्र राम, रब्बानी अंसारी, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, विनोद सिंह, चंदन, सुनील, राकेश कुमार सिंह, मो जफरुदीन सहित कई पारा शिक्षक उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओंने निकाला जुलूस

मेदिनीनगर | आजसूनगर कमिटी के तत्वावधान में बस किराया कम करने को लेकर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस बाजार क्षेत्र से भ्रमण होकर बस स्टैंड होते हुए छ: मुहान आकर समाप्त हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपू चौरसिया ने की। साथ ही इस संबंध में उपायुक्त केएन झा को ज्ञापन देकर बस किराया कम करने इसका समाधान करने की बात कही। जुलूस में मोहसीन खान, फैसल नवाज, प्रकाश साव, पीसी गुप्ता, मुन्नु कुमार, कारु कुमार, कुणाल, छोटू आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

आजलगेगा योग शिविर

मेदिनीनगर | आबादगंजस्थित इंग्लिश जोन शिक्षण संस्थान में रविवार को योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी संस्थान के निर्देशक प्रदीप नारायण ने दी है। उन्होंने कहा है कि योग शिविर का आयेाजन विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा है। इसमें सभी विद्यार्थी भाग लेकर योगासन का लाभ उठा सकते हैं। सुबह 7:30 से 9 बजे तक योगासन का कार्यक्रम चलेगा।