युवा महोत्सव की तैयारी पर बैठक
मेदिनीनगर | युवामहोत्सव की तैयारी को लेकर शनिवार को डीइओ रतन कुमार महावर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में महोत्सव की सफलता के लिए विचार विमर्श किया गया। मौके पर प्रमंडल के तीनों जिला के समन्वयक शामिल हुए। इस संबंध में डीईओ रतन कुमार महावर ने बताया कि 13 14 फरवरी को स्थानीय नगर भवन में कलाकारों का ऑडिशन टेस्ट होगा। इसमें नृत्य कैटेगरी में 45 लोगों का चयन किया जाएगा, जबकि संगीत श्रेणी में 15 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागी राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव में दो श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। नृत्य गायन श्रेणी में तीनों जिला से नामांकन लिए जाएंगे, जो उपायुक्त की अनुशंसा से नोडेल पदाधिकारी के पास पहुंचेगा। इस पर कमेटी संबंधित ऑडिशन टेस्ट लेगी। लोकगीत में सिंगल में दो समूह में 10 लोग रह सकते हैं, जबकि नृत्य में अधिकतम 15 लोगों का समूह बन सकता है।