संरक्षा गोष्ठी मेें दी गई रेल सुरक्षा की जानकारी
डालटनगंजस्टेशन पर आयोजित संरक्षा गोष्ठी में एसएम, पोर्टर और संटमैन को रेल की सुरक्षा की जानकारी दी गई। इसके तहत उन्हें आग लगने की स्थित में किए जाने वाले उपाय के साथ इसकी रोकथाम के लिए की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी गई। इसी के साथ उन्हें यात्रियों के साथ मधुरर व्यवहार के बारे में भी बताया गया।
उन्हें यह कहा गया कि वे यात्रियों से सहयोगात्मक रवैया अपनाएं। टीआई एके सिन्हा शिव शंकर सिंह ने रेल कर्मियों को रेल संरक्षा के बारे में बताया। डालटनगंज के टीआई एके सिन्हा ने बताया कि टोरी से लेकर गढ़वा रोड स्टेशन तक के स्टेशन मास्टर और संटमैन तथा पेार्टर को अग्निशमन के बारे में बताया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि पोर्टर से संटमैन में प्रोन्नति पाने वाले 33 रेल कर्मियों का प्रशिक्षण भी संपन्न हो गया। 21 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को उन्हें भी संरक्षा के बारे में बताया गया। इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक जीपी हांसदा, सतीश, अनिल, बी लकड़ा, जीआर तिग्गा आदि मौजूद थे।