पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदिवासी समाज को मिलेगा योजनाओं का लाभ : प्रभा

आदिवासी समाज को मिलेगा योजनाओं का लाभ : प्रभा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | दुबियाखांड़में गुरुवार से शुरू हुए दो दिवसीय ऐतिहासिक राजा मेदिनीराय स्मृति आदिवासी मेला के समापन के दिन राजा मेदिनीराय के वंशज और स्थानीय कलाकारों के साथ मेले में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली आदिवासी छात्राओं को सम्मानित किया गया। मौके पर जिप अध्यक्ष प्रभा देवी ने कहा कि आदिवासी समाज को अब उनके हिस्से का पूरा लाभ मिलेगा। जिप अध्यक्ष प्रभा देवी ने कहा कि राजा मेदिनीराय हमारे लिए आदर्श के प्रतिमूर्ति हैं। हमें इस बात की कोशिश करनी होगी कि जनता के लिए हम भी कुछ वैसा ही कर सकें। उन्होंने कहा कि दो दिन लगने वाला यह मेला इस बात को साबित करता है कि राजा मेदिनीराय के प्रति लोगों के मन में काफी श्रद्धा है। जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज अब वंचित नहीं रहेगा। राज्य और केंद्र प्रायोजित सारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। ताकि इस समाज को सही मायने में उनके लिए बनाई गई योजनाअों का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आगे मेले को और भव्यता प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. मीना गुप्ता, विकास चौरसिया, रानो देवी, निर्मला देवी, विंदु सहित अन्य लेाग मौजूद थे।

सम्मानितकिए गए लेाग : आदिवासीमेला के समापन के दिन पारंपरिक तरीके से राजा मेदिनीराय के वंशज और स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया गया। इसके तहत सम्मानित किए गए लोगों को शॉल प्रदान किया गया। सम्मानित लोगों में देवलाल सिंह निराला, बुलाकी सिंह, विष्णु परहिया, अवधेश सिंह चेरो, अर्जुन सिंह, उमेश सिंह, नंदू सिंह, बहारी सिंह, नंददेव सिंह, अनिल सिंह आदि के नाम शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...