- Hindi News
- National
- एमके डीएवी पब्लिक स्कूल में समारोह पूर्वक ग्यारहवीं के विद्यार्थियों की विदाई
एमके डीएवी पब्लिक स्कूल में समारोह पूर्वक ग्यारहवीं के विद्यार्थियों की विदाई
मेदिनीनगर | एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल के ग्यारहवीं के छात्रों ने बारहवीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत हवन से की गई तथा बारहवीं के सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा तिलक लगाकर उनके भविष्य की मंगल कामना की गई। सभी छात्र छात्राओं को स्मृति के रूप में ग्रुप फोटोग्राफ्स भेंट किए गए। तत्पश्चात नव चयनित सभी हाउस कैप्टन एवं हेडब्वाय तथा हेड गर्ल को उनकी जवाबदेही सौंपी गई। कार्यक्रम का अंत डीएवी गान से हुआ। मौके पर सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी भी मौजूद थे।