70 साल की उम्र में मिला ब्लैक बेल्ट, हुआ सम्मान
मेदिनीनगर | मो.सज्जाद हुसैन कादरी ने 70 साल की उम्र में बुसीकान साइतो कराटे डू क्योकाई, धनबाद द्वारा ब्लैक बेल्ट प्रदान किया गया। इसमें उन्हें झारखंड में सबसे ज्यादा उम्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया है। यह उनके मेहनत और लगन का परिणाम है। ये बात प्रो. एसबी मिश्रा ने कही। वे ग्रामीण समाज कल्याण विकास मंच के द्वारा संस्था के स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह मेंं बोल रहे थे। समारोह के तहत मुशायरा का आयोजन भी हुआ। इसकी अध्यक्षता मिर्जा खलिल बेग ने की। इस अवसर पर हरिवंश, प्रभात, विनीता, डॉ. रामजी, अमन चक्र, मो. सईद हुसैन, जीतेंद्र कुमार पाण्डेय, बीडी पांडेय, रवींद्र पाठक, मकबूल मंजर, इंतखाब असर, रमेश विद्याना, डॉ. मोबीनउद्दीन कुरैशी, कमल नाथ तिवारी, शशिकांत गुप्ता आदि ने कविता के माध्यम से देश की अखंडता, एकता, नारी उत्पीड़न तथा सुभाष चन्द्र बोस के योगदान की चर्चा की।