मासूम को मिले छह पुरस्कार
मेदिनीनगर | शहरके नाटय संस्था मासूम आर्ट गुप को बरियारपुर, बिहार में आयोजित अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में छह पुरस्कार मिले। अंगं नाट्य मंच द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में मासूम आर्ट ग्रुप को राष्ट्रीय सम्मान-2016 से सम्मानित किया गया। अंग नाट्य मंच द्वारा यह सम्मान हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर नाटकों के समर्पित अभिनेता को दिया जाता है। मासूम आर्ट ग्रुप के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में आप कौन चीज के डायरेक्टर है जी नाटक का मंचन किया। इस नाटक को प्रथम पुरस्कार मिला। देहरादून को द्वितीय , मणिपूर को तृतीय एवं कोलकाता को चौथा स्थान मिला। इस नाटक के लेखक निर्देशन के लिए सैकत को प्रथम पुरस्कार मिला।