आज मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस
मेदिनीनगर | राष्ट्रीयकृमि मुक्त दिवस पर 10 फरवरी को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे देश में 01 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली सरकार द्वारा नि: शुल्क खिलाने की योजना है। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष सह डीसी के श्रीनिवासन ने दी। 10 फरवरी को अगर कोई बच्चा छूट जाए तो उसे 15 फरवरी को यह गोली अवश्य खिलवाना सुनिश्चित करें। इसे सफल बनाने के लिए मिशन स्कूल में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया है।