- Hindi News
- National
- सेवा सदन के दूसरे तल्ले पर लगी आग, मची अफरातफरी, बाल बाल बची मरीजों की जान
सेवा सदन के दूसरे तल्ले पर लगी आग, मची अफरातफरी, बाल-बाल बची मरीजों की जान
{दूसरे तल्ले पर भर्ती थे करीब 30 मरीज, परिजन भी थे साथ
{करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
भास्करन्यूज|मेदिनीनगर
प्रकाशचंदजैन सेवा सदन (अस्पताल) के दूसरे तल्ले पर मंगलवार शाम करीब छह बजे प्रबंधक के कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें काफी तेज हो गईं। इससे आसपास के कमरे भी प्रभावित हो गए। पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। भय से लोग चिखने-चिल्लाने लगे। भर्ती मरीज अपने-अपने बच्चों को लेकर सड़क पर गए। सबको अपनी और बच्चों की फिक्र थी। ग्राउंड फ्लोर पर स्थित दोनों आईसीयू में भर्ती 35 नवजात शिशुओं को लेकर उनके माता-पिता सड़क पर निकल गए।
अगलगी की सूचना पर फायर ब्रिगेड के तीन गाडियां आधा घंटा के अंदर पहुंच गईं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेडकर्मियों ने आग पर काबू पाया। शहर थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय सदल बल पहुंच कर भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे। अगलगी की बात फैलते ही सेवा सदन के बाहर सैकड़ों लोग जुट गए। इसमें भर्ती मरीजों के परिजन भी थे। सभी अपने-अपने संबंधियों को खोज रहे थे।