मुख्य अतिथि को नहीं मिला सम्मान
मेदिनीनगर | विश्रामपुरनगर परिषद की अध्यक्ष हलीमा बीबी के प्रतिनिधि नईमुद्दीन अंसारी ने कहा है कि जनता प्लस टू उवि में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उन्हें आमंत्रित किया गया था। इसके लिए उन्हें आमंत्रण पत्र भी प्रेषित किया गया। लेकिन कार्यक्रम में उन्हें वहा उपस्थित जन सामान्य की तरह प्रस्तुत किया गया। यह जन प्रतिनिधि को अपमानित करने की जानबूझकर किया गया प्रयास है।