सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए उमड़ी भारी भीड़
मेदिनीनगर | छतरपुरडाली पंचायत के कौशल नगर में सोमवार को साप्ताहिक पशु मेला साप्ताहिक बाजार में लोग सब्सिडी के लाभ उठाने का भारी भीड़ हो रहा है। भीड़ के कारण पशु पर 500 रुपए प्रति पशु और खस्सी पर 100 रुपए प्रति किलो सब्सिडी आलू, बैगन, टमाटर 7 रुपए ग्राहक को दिया जा रहा है। ग्राहक छतरपुर, नावा, बिशयपुर, कर्मा चराई लगभग 10 किलो मीटर से लोग बाजार रहे हैं। विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म वनराखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल किशाेर जायसवाल ने कहा कि लोग सब्जी से काम चलाए। मैं सब्सिडी दे रहा हूं और आगे भी देता रहूंगा। डाली पंचायत के मुखिया अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि पंचायत में शराब बंदी से महिला में अधिक खुशी देखने को मिल रहा है। उन्होंने शिक्षक को निर्देश दिया है कि स्कूल में शिक्षक के हिसाब से बच्चों को बढ़ाएं, टाइम से स्कूल खोलें और बच्चों को पढ़ाई में करें नहीं तो बदली कराकर कहीं दूसरा स्थान लें। इस अवसर सुचित कुमार अध्यक्ष, राम लल्लू प्रसाद सचिव, मुखदेव राम कोषाध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष जबैर अंसारी, अफजल अंसारी, राम जन्म यादव, रामजी प्रसाद, विनोद, नरेश, युगेंद्र समेत कई लाेग शामिल थे।