- Hindi News
- National
- 4जी सिम एक्टिववेट नहीं होने पर रिलांयस जियो कार्यालय पर हंगामा, हुई पत्थरबाजी
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
4जी सिम एक्टिववेट नहीं होने पर रिलांयस जियो कार्यालय पर हंगामा, हुई पत्थरबाजी
मेदिनीनगर : जीयो कार्यालय के पास की भीड़ को भगाते पुलिसकर्मी।
{पुलिस के आने पर शांत हुआ मामला, भाग गए हंगामा करने वाले
{रिलायंस जियो की ओर से दर्ज नहीं कराई गई है प्राथमिकी
भास्करन्यूज|मेदिनीनगर
पुलिसकेंद्र के निकट रिलायंस जियो के जोनल कार्यालय में 4जी फ्री सीम लेने वाले उपभोक्ताओं ने सोमवार को करीब दस बजे जमकर हंगामा किया और पत्थरबाजी की। पुलिस के आने पर मामला शांत हुआ। उनका आरोप था कि सीम देने के एक सप्ताह बाद भी कंपनी ने उसे एक्टिवेट नहीं किया। जबकि दावा किया गया था कि 24 घंटा के अंदर सीम एक्टिव हो जाएगा। शहर थाना प्रभारी एसके मालवीय ने बताया कि नाराज उपभोक्ताओं ने जियो के कार्यालय के बाहर हंगामा किया था, लेकिन पुलिस को देखते ही वे भाग गए। इस संबंध में रिलायंस जियो की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। जियो के एरिया मैनेजर आतिश भट्टाचार्य ने बताया कि मामला अचानक क्यों भड़क गया। यह समझ से परे हैं। घटना की जानकारी कंपनी के वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।
दर्जनों उपभोक्ता कार्यालय पहुंचकर 4जी सीम एक्टिवेट करने का दबाव बना रहे थे। जियो के अधिकारी उपभोक्ताओं को संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे थे। इसके बाद कंपनी के लोगों ने उपभोक्ताओं को ऑफिस में घुसने से रोक दिया। इस पर उपभोक्ताओं और जियो कर्मचारियों में बहस होने लगी। इसी दौरान कुछ लोगों ने जियो कार्यालय पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
एक्टिवेटकरने की प्रक्रिया जारी, संयम रखें उपभोक्ता : प्रीति सेन
ईस्टजोन की प्रभारी प्रीति सेन ने बताया कि मामला शॉर्ट आउट करने का प्रयास किया जा रहा है। फ्री सीम एक्टिवेट करने की प्रक्रिया जारी है। उपभोक्ताओं को संयम रखने की जरूरत है।