पूर्वडीहा में भागवत पुराण महायज्ञ 14 से
मेदिनीनगर | पूर्वडीहागांव स्थित बगीचा में 14 फरवरी से श्रीमद् भागवत पुराण महायज्ञ का आयेाजन किया गया है। इसे लेकर 14 को जलयात्रा निकाली जाएगी। 21 फरवरी तक यज्ञ चलेगा। इसी दिन पूर्णाहुति की जाएगी। इसके आयोजन को लेकर यज्ञ कमेटी गठित की गई है। इसका अध्यक्ष अनिल दुबे को बनाया गया है। दिवाकर दुबे उपाध्यक्ष, नित्यानंद को सचिव तथा सुशील को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अमित दुबे बमेटी में सह कोषाध्यक्ष हैं। नित्यांनद दुबे ने बताया कि जलयात्रा के दिन से ही प्रवचन कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। वृंदावन से आए पंडित अनुराग कृष्ण प्रवक्ता होंगे।