पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीएलए स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन

जीएलए स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | गणेशलाल अग्रवाल उवि में विद्यालय के शिक्षक वनोद शुक्ला की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारेाह का आयोजन किया गया। उनके सम्मान के कार्यक्रम में इस विद्यालय से पदोन्नति के साथ प्रधानाध्यापक बने राजमोहन सिंह को भी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुरेंद्र कुमार पांडेय ने की तथा संचालन सतीश कुमार दुबे ने किया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार महावर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोजूद थे। मौके पर उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का यहां से जाना और दूसरे का सेवानिवृत्त होना दोनों ही स्वाभिवक प्रक्रिया है। ऐसे मौकों पर हम जाने वालों की अहमियत को समझते हुए उनके व्यक्तित्व कृतित्व की चर्चा करते हैं। ताकि हमारे सहयोगी और शिक्षक उनसे सीख लें। कार्यक्रम में अन्य शिक्षक शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। इनमें केजी स्कूल की प्राचार्य मीना कुमारी राय, शिशिर कुमार झा, सुरेंद्र दुबे, भीखारी राम, राजेंद्र प्रसाद सिंह आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...