पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेले को राष्ट्रीय रूप देने की करेंगे अनुशंसा

मेले को राष्ट्रीय रूप देने की करेंगे अनुशंसा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसदवीडी राम ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हम राजामेदिनीराय की स्मृति में आयोजित इस आदिवासी मेले में उनको नमन कर रहे हैं। सही मायने में चेरो राजा मेदिनीराय प्रजा के शुभचिंतक और प्रजा हितैषी थे। उनके राज में हर घर सुखी था। इसीलिए यह कहा जाता था कि धन-धन राजा मेदिनिया, घर-घर बाजे मथनिया। सांसद दुबियाखांड़ में गुरुवार से शुरू हुए ऐतिहासिक राजा मेदिनीराय समृति आदिवासी मेला के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार के समक्ष इस मेले को राष्ट्रीय रूप देने की अपनी मांग रखेंगे। पहले भी उन्होंने पीएम मोदी को राजा मेदिनी के बोर में बताएं हैं। सांसद ने मौके पर आदिवासी समाज के लेागों से नशाखोरी बंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा से मुक्ति के बाद ही सही मायने में विकास संभव है। उन्होंने भाईचारे के साथ रहते हुए राज्य के अलग होने के उद्देश्य को पूरा करने की बात कही। सांसद ने कोयल नदी पर बराज बनाने की भी बात कही। जिप अध्यक्ष प्रभा देवी ने कहा कि राजा मेदिनीराय हमारे लिए आदर्श के प्रतिमूर्ति हैं। हमें इस बात की कोशिश करनी होगी कि जनता के लिए हम भी कुछ वैसा ही कर सकें। जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि आदिवासी मेला की ऐतिहासिकता के साथ हमें इस मेले के आयोजन के उद्देश्य को भी पूरा करना होगा।

उन्होंने कहा कि इसे और भव्यता प्रदान कर सही मायने में इस मेले की उपादेयता को साबित करना होगा। डीसी के श्रीनिवासन ने कहा कि हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि आदिवासी समाज के विकास के लिए प्राप्त राश को उन्हीं के विकास पर खर्च किया जाए। आदिवासी समाज के लेाग समूह बनाकर अपनी समस्याआें को लेकर उनसे मिलें। इस अवसर डीडीसी प्रमोद सिंह, गीता देवी, मीना गुप्ता, लवली गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मेला आयेाजन समिति के लाेग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...