भंडरिया : तिहारो जंगल से शव बरामद
ड्राइवर काे बांध कर जंगल में फेंका और वाहन ले उड़े
गढ़वामें वाहन चोर गिरोह ने गुरुवार को फिर एक वाहन को चुराया। चोरों ने छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से एक पिकअप वाहन को बुक कर गढ़वा लाया। इसके बाद चालक का हाथ पैर बांधकर वाहन चुरा कर भाग गए। इस संबंध में वाहन मालिक इमामुद्दीन अंसारी ने डंडई थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा कि बुधवार को एक व्यक्ति उनके रामानुजगंज स्थित आवास पर गया। वहां उसने टेंट का सामान लाने के लिए पिकअप वाहन को बुक किया। गढ़वा पहुंचने के बाद उस व्यक्ति ने चालक को शहर से दस किमी दूर टेंट लाने चलने की बात कही। गढ़वा से उसके साथ दो अन्य लोग भी वाहन पर सवार हो गए। इसके बाद तीनों पिकअप वाहन को लेकर गढ़वा- मझिआंव रोड में बिरबंधा डैम के पास गए। वहां तीनों ने हथियार के बल पर चालक को अपने कब्जे में ले लिया।
इसके बाद उसका हाथ-पैर बांध दिया। वाहन चोर में से एक ने पिकअप को अपने कब्जे में लेकर उसे डंडई के झाेतर गांव तक ले आए। यहां चालक को जंगल में फेंक कर वाहन ले भागे। सुबह में किसी तरह चालक ने इमामुद्दीन को इसकी सूचना दी। इमामुद्दीन ने डंडई थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अपराधी के बारे में बताते थाना प्रभारी।
एक माह में वाहन चोरी की यह तीसरी घटना
गढ़वाजिला में पिछले एक माह में वाहन चोरी की यह तीसरी घटना है। इसके पूर्व गढ़वा थाना क्षेत्र के बिरबंधा गांव के पास से चोरों ने पांडेय ट् रांसपोर्ट का हाइवा चुरा लिया था। इसके बाद मेदिनीनगर से एक बोलेरो वाहन को बुक कराकर लाए मेराल थाना क्षेत्र में चालक की हत्या कर बोलेरो लेकर भाग गए। इन सभी घटना में प्राथमिकी तो दर्ज हुई है, लेकिन आज तक किसी भी घटना का उद्भेदन नहीं हो सका है। ना ही कोई वाहन बरामद किया जा सका है।