परियोजना कर्मियों ने की एसएसए कार्यालय में तालाबंदी
सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में कार्यरत कर्मियों ने गुरुवार को कार्यालय में तालाबंदी कर सरकार के रवैए के प्रति अपना विरोध जताया है। कर्मियों ने तालाबंदी के बाद धरना दिया। एसएसए कर्मी छठे वेतनमान के अनुकूल अपने मानदेय में बढ़ोतरी और सेवा स्थायी करने की मांग कर रहे हैं। अपनी मांग कोे लेकर कर्मचारी 18 जनवरी से ही हड़ताल पर हैं।
पहले चरण में रांची में धरना प्रदर्शन के बाद बुधवार से हवन के बाद दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ के अध्यक्ष राजीव चौबे ने बताया कि शुक्रवार काे सभी परियोजना कर्मी रांची के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी से शुरू होने वाले रांची में अनशन कार्यक्रम पर भी विमर्श होगा। तालाबंदी में चंद्रदीप राम, केके द्विवेदी, मनेाज तिवारी, राजीव रंजन सिंह, रोहित गुप्ता, सूर्य नारायण, अनुज कुमार, भरत, सोनू आदि शामिल थे।
परियोजना कार्यालय में तालाबंदी करते कर्मी।