मेदिनीनगर जेल में बंदी की िदल का दौरा पड़ने से मौत
केंद्रीयकारा में गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे 75 वर्षीय सतार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसी के श्रीनिवासन ने पूरे मामले की जांच कराने के आदेश दिए है। कारा में प्रतिनियुक्त डॉ वीरेंद्र ने बताया कि बंदी 7 फरवरी की शाम केंद्रीय कारा में आया था।
उसने ब्लडप्रेशर ज्यादा होने की बात कही थी। उसी समय तत्काल उसकी जांच की गई। वह दवा भी ले रहा था। गुरुवार की सुबह उसे दिल का दौरा पड़ा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर थाना प्रभारी एसके मालवीय ने बताया कि मृतक सतार अंसारी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था।