जॉनसन बाथरूम इंटरनेशनल के शो रूम का उद्घाटन
मेदिनीनगर | गायत्रीमंदिर रोड में जॉनसन बाथरूम इंटरनेशनल के शो रूम का उद्घाटन डीडीसी प्रमोद कुमार सिंह जय बजरंग सेनेटरी एंड सेल्स के प्रोपराइटर मनोज कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रोपराइटर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि फरवरी माह तक कंपनी की ओर से 20 प्रतिशत की छूट दी गई है। शिक्षक नेता सुधीर दूबे ने कहा कि यह शहर के लिए गौरव का विषय है। शहर में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठान खुल रहे हैं। मौके पर कंपनी के जोनल हेड अंतुडे, वी गार्ड के रांगा चरण, केएसआर के प्रशांत ने भी अपने विचार व्यक्ति किए। मौके पर बंशी सिंह, राजेंद्र सिंह, कमलेश कुमार सिंह, दिनेश सिंह समेत शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।