पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतिक्रमण हटाने गए अधिकारी और कर्मियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा

अतिक्रमण हटाने गए अधिकारी और कर्मियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{जामुनडीह गांव में अतिक्रमण हटाओ अभियान

{ध्वस्त किए गए अतिक्रमित जमीन पर बने दो मकान

भास्करन्यूज|लेस्लीगंज

हाईकोर्टके निर्देश पर प्रशिक्षु आईएएस आधिकारी सह प्रभारी सीओ दिब्यांशु झा ने बुधवार को प्रखंड के जामुनडीह गांव में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर आम गैरमजरूआ भूमि पर बनाए गए राजनाथ पांडेय और रामनाथ पांडेय के खपरैल मकान को पूरी तरह धवस्त कर दिया।

इस दौरान आईएएस अधिकारी और अंचल कर्मियों को ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने उनका घेराव किया। लोग अंचल प्रशासन पर मनमानी बरतने का आरोप लगा रहे थे। लोगों ने अंचल प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि एक-दो दिनों के अंदर उस भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं कराएगा तो बाध्य होकर ग्रामीण अनिश्चितकालीन पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ को जाम करेंगे।

जिसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी। रामजीत तिवारी, नित्यानंद तिवारी, उमेश तिवारी, बिजय तिवारी, रामप्रीत राम समेत कई लोगों ने बताया कि रास्ता बताकर राजनाथ पांडेय और रामनाथ पांडेय के मकान को बलपूर्वक ध्वस्त कर दिया गया। जबकि उस जमीन पर वे लोग 50-60 वर्षों से मकान बनाकर रह रहे थे।

बगैरसूचना दिए ही मकान तोड़ने का आरोप

लोगोंने आरोप लगाया कि प्रशासन की कार्र‌वाई के दौरान उस परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था। अंचल प्रशासन ने बगैर सूचना दिए ही मकान को तोड़ दिया। सिर छिपाने की भी कहीं जगह नहीं बची है। जबकि उसी खाता प्लॉट पर अभी भी कई लोगों का मकान बना हुआ है। प्रशासन की इस कारवाई से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी दिब्यांशु झा ने बताया कि अवैध तरीके से अतिक्रमण कर 18 डिसमिल आम गैरमजरुआ जमीन पर घर बना लिया गया था। हाईकोर्ट ने उस भूमि से घर को हटाने के लिए निर्देश दिया है। अंचल प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए घर पर सूचना चिपकाया था। इसके बावजूद नहीं हटाया गया।

शाहपुर में अतिक्रमण पर चली जेसीबी मशीन

चैनपुर| अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुधवार को सीओ जेके मिश्रा के नेतृत्व में शाहुपर की मुख्य सड़क, चौक-चौराहे से गुमटी, झुगी-झोपड़ी तथा दुकान के सामने लगे शेड को जेसीबी मशीन से हटाया गया। वहीं केशरे हिन्द का सरकारी जमीन प्रशीक्षण भवन के समीप चहारदीवारी को भी तोड़ा गया। इस दौरान सीओ ने एक महिला को काफी खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान शाहपुर राजा मेदिनीराय के किला के अंदर कलावती देवी, वीरेंद्र जायसवाल, रामराज पासवान, कमला कुंवर, भजूमन लाल अग्रवाल, गणेश जायसवाल द्वारा अतिक्रमण की गई जमीन पर बने चहारदीवारी और मकान को तोड़ा गया। सीओ ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलेगा। कुछ लोगों को नोटिस नहीं मिल पाया है। कारवाई हो रही है। इस मौके पर सीआई संतोष शुक्ला सहित काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

शाहपुर किला की जमीन पर भी अतिक्रमण : किला जिर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष प्रभु सिंह और बाल मुकुंद सिंह ने बताया कि शिवशंकर तिवारी ने किला की जमीन बंदोबस्त करा ली है। यह मामला सरकारी पदाधिकारियों के यहां पड़ा हुआ है। फिलहाल किला की चहारदीवारी निर्माण कार्य में काफी कठिनाई हो रही है।

बुलडोजर से ध्वस्त किया गया मकान।

जामुनडीह में जेसीबी को रोक कर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...