पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार मेला का आयोजन तीन दर्जन युवाओं का चयन

रोजगार मेला का आयोजन तीन दर्जन युवाओं का चयन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | श्रम,नियोजन एवं कौशल विकास विभाग द्वारा स्थानीय टाउन हॉल में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर डीआरडीए के निदेशक हैदर अली, जिला योजना पदाधिकारी अरविंद कुमार जिला नियोजन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर निदेशक हैदर अली ने युवाअों को पूरी ईमानदारी से काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवाओं के पास आज बड़ी संभावना है। देश की 18 कंपनी उनके नियोजन के लिए यहां पहुंची है। कई का चयन भी हुआ है। ऐसे में युवाओं को अपने स्किल का पूरा प्रदर्शन करना चाहिए। जिला योजना पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि श्रम नियोजन विभाग युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम अायोजित किया गया है, ताकि युवाओें को बाहर भटकना नहीं पड़े। मौके पर आॅन स्पाॅट एक दर्जन युवाओं नियुक्ति पत्र दिए गए। मौके पर श्रम नियोजन पदाधिकारी साधू शरण ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इसका लाभ लेना चाहिए। रोजगार मेला में तीन दर्जन युवाओं का रोजगार के लिए विभिन्न कंपनियों के द्वारा चयनित किया गया है।

खबरें और भी हैं...