पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्किल्ड इंडिया का असर आने वाले दिनों में :आरके सिन्हा

स्किल्ड इंडिया का असर आने वाले दिनों में :आरके सिन्हा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | राज्यसभासदस्य सह एसआईएस के सीएमडी आरके सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार स्किल्ड इंडिया को बढ़ावा देने के लिए अभियान चला रही है। इसका लाभ आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी इस दिशा में नहीं सोचा, जिसका दुष्प्रभाव हमारे युवा झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे भी चार दशक पूर्व से ही स्किल्ड इंडिया के तहत युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार देने में लगे हैं। सिन्हा ने बताया कि बेलचंपा स्थित प्रशिक्षण केंद्र से एक्सपर्ट युवक त्रिनाद एवं टोबैगो जाएंगे। वहां के राजदूत चंद्रदत सिंह भी वहां के युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दे कर रोजगार देने के पक्षधर हैं। इस मुद्दे पर वे अपने सरकार से बातचीत कर स्थिति को स्पष्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि एसआईएस का ऑस्ट्रेलिया में आठ प्रशिक्षण केंद्र है।

खबरें और भी हैं...