सरस्वती पूजा की छुट्टी अब 13 को
मेदिनीनगर | एनपीविवि कार्यालय तथा अधीनस्थ सभी कॉलेजों कालेजों में सरस्वती पूजा अर्थात बसंत पंचमी की छुट्टी 13 फरवरी को होगी। इसकी जानकारी एनपी विवि के रजिस्ट्रार डॉ. अमर सिंह ने दी। कुलपति डॉ. एएन ओझा के निर्देशानुसार रजिस्ट्रार ने अपने जारी निर्देश में पूर्व में 12 फरवरी को घोषित छुट्टी को रद्द करते हुए बसंत पंचमी की छुट्टी 13 फरवरी को दिए जाने की अधिसूचना जारी की है। 12 फरवरी को सभी कॉलेज विवि कार्यालय खुले रहेंगे।