विश्वास है इस दायित्व को पूरा करेंगे हम
बीसीसीमिशन गर्ल्स स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी के साथ कृमि से बच्चों की मुक्ति के अभियान की शुरुआत की गई। इस राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत डीसी के श्रीनिवासन, जिप अध्यक्ष प्रभा देवी तथा उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया।
डीसी के श्रीनिवासन ने कहा कि सरकार के इस मिशन को पूरा करना उनकी जिम्मेवारी है। स्वास्थ्य विभाग के लोग इसमें जनप्रतिनिधयों को शामिल कर इस दायित्व को पूरा करेंगे इसका हमें पूरा विश्वास है। जिप अध्यक्ष प्रभा देवी ने कहा कि सरकार के इस अभियान को सफल बनाने में हम सबको बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की जररूत है। उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों में होने वाले कृमि को खत्म करके हमें इस अभियान को सफल बनाना है। स्कूल में मौजूद सभी बच्चियों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई। डीसी अन्य अतिथियों ने बच्चियों को गोली देकर इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर सीएस कमलानंद मिश्र, एसीएमओ एससी झा, आरडीडीएच राजेश्वर प्रसाद सिंह, डा आनंद, डा अवधेश सिंह तथा प्राचार्य सिस्टर इग्नेशिया मौजूद थीं।