हर आदमी खाली जमीन पर पौधा लगाए : कौशल
मेदिनीनगर | डालीपंचायत के अकेलवा मैदान में आयोजित मोहन लाल खुर्जा कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में लिधकी की टीम ने पाटन की टीम को पराजित कर दिया। लिधकी ने टॉस जीतकर 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रन बनाया। जवाबी पारी खेलने उतरी पाटन की टीम 16 ओवर मेें ही 102 रन के स्कोर पर आउट हो गयी। विजेता टीम को 3100 तथा रनर टीम को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मैच के समारेाह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पुरसकार वितरण किये। मौके पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के लिए उसी तरह जरूरी है जिस तरह आज मानवता की रक्षा के लिए पर्यावरण की रक्षा जरूरी है।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने खाली भूमि पर पौधा लगाने की जरूरत है। डाली के मुखिया अमित तिवारी ने कहा कि अपने दादा के नाम पर टूर्नामेंट का आयेाजन करोन का उद्देश्य गांव की प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका प्रदान करना हैं। इस अवसर पर यासीन अंसारी, विनोद यादव, सूचित जायसवाल, मीर परवेज, मोबीन, साकीम, अख्तर, उपेंद्र सिंह, लल्लु प्रसाद, धम्रदेव यादव आदि मौजूद थे।