पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुआ का कृष्णा बैठा धरने पर

सुआ का कृष्णा बैठा धरने पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन रोसे ने त्यागपत्र दिया

कांग्रेस की बैठक कल

मोहम्मदगंज | प्रखंडके पंचायत गोड़ाडीह, पंसा, कादल कुर्मी के रोजगार सेवकों ने त्याग पत्र दे दिया है। इन रोजगार सेवकों में दिलीप कुमार, धर्मेंद्र राम, फैयाज अहमद शामिल है। ये तीनों रोजगार सेवकों की नियुिक्त शिक्षक में हो गयी है। इधर प्रखंड के भजनियां पंचायत रोजगार सेवक दीपेंद्र दुबे को अतिरिक्त पंचायत कादल कुर्मी, पंकज कुमार रवि को लटपौरी के साथ पंचायत पंसा धनंजय कुमार को कोल्हुआ सोनबरसा के साथ गोड़ाडीह पंचायत भी दिया गया है।

मेदिनीनगर | कांग्रेसकी बैठक 11 फरवरी को होगी। कांग्रेस भवन में होने वाली इस बैठक में संगठन के पदों पर एसटी, एससी, ओबीसी माइनोरिटी को 50 प्रतिशत आरक्षण देने पर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, प्रदेश सह प्रभारी ताराचंद भगोरा सहित कांग्रेस विधायक दल के नेता अन्य लोग शामिल होंगे।



इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने दी। बैठक 10 बजे से होगी।

मेदिनीनगर | सदरप्रखंड के सुआ के कृष्णा ने कचहरी परिसर पर धरना शुरू किया। कृष्णा का कहना है कि कुछ लोग उसे परेशान कर रहे हैं। उसपर नक्सली होने, डकैती और चोरी का आरोपी होने का प्रयास करते हुए उसे अपनी भूमि से बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। कृष्णा सिंह ने डीसी से निवेदन किया है कि वे खुद इस मामले में स्थल पर जाकर वास्तविकता का पता करें और न्याय दिलाएं।



फोटो 6