- Hindi News
- टीपीसी ने बंद कराया पुल का निर्माण, सुरक्षा की गुहार
टीपीसी ने बंद कराया पुल का निर्माण, सुरक्षा की गुहार
निर्माण कार्य क्यों है जरूरी
चार करोड़ की प्राक्कलित राशि से बनाए जा रहे पुल को नवंबर 15 में पूरा करने की समय सीमा तय है। अभी नदी में पानी कम है। काम प्रगति पर है। ऐसे में व्यवधान उत्पन्न होने से काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। अमानत नदी पर अंग्रेज के जमाने का निर्मित पुल जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है, जिस पर बड़े वाहनों का गुजरना वर्जित है।
अमानत नदी पर बन रहा पुल।
भास्कर न्यूज | मेदिनीनगर
एनएच75 के अमानत नदी पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य टीपीसी उग्रवादी संगठन के धमकी के बाद बंद हो गया है। निर्माण कार्य करा रही मेसर्स इंडियन इलेक्ट्रिकल्स सर्विसेज के प्रोपराइटर स्टाफ दहशत में है। कंपनी के स्टाफ पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह कर चुके हैं, किंतु सकारात्मक परिणाम देखने को नहीं मिला है।
एसपी मयूर पटेल ने दावा किया है कि पुलिस सुरक्षा में काम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पड़वा थाना में दिए आवेदन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्याहै मामला
मेसर्सइंडियन इलेक्ट्रीकल्स सर्विसेज ने पड़वा थाना को आठ फरवरी 15 को लिखित सूचना देकर पूरी घटना क्रम का जिक्र किया है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि 19 जनवरी 15 की रात 11 बजे उग्रवादी संगठन टीपीसी का दस्ता अमानत स्थित उसके कार्यालय में आकर स्टाफ को धमकी भरे लहजे में कहा कि कि काम बंद रखो।
अपने ठीकेदार से कहो टीपीसी से इस नंबर पर बात कर काम करने की अनुमति लें, तभी काम शुरू करो। अगर ऐसा नहीं हुआ तब अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। इसके बाद से मेसर्स इंडियन इलेक्ट्रीक्ल सर्विसेज के स्टाफ प्रोपराइटर परेशान हैं।
क्याकहना है एसपी का
एसपीमयूर पटेल ने भास्कर को बताया कि ठेकेदार को काम शुरू करने के लिए कहा गया है। काम शुरू होते ही पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था शुरू करा दी जाएगी। इसी तरह पीपरा प्रखंड में भी पुलिस एक जगह पेट्रोलिंग करा रही है। इधर मेसर्स इंडियन इलेक्ट्रीकल्स सर्विसेज का कहना है कि बिना स्थाई सुरक्षा के काम कर पाना मुश्किल है। इधर सदर थाना प्रभारी एसके पाठक का मानना है कि संबंधित कंपनी काम नहीं करने का बहाना कर रही है। एनएच 75 के सहायक अभियंता दवेशबहादुर ने बताया कि उग्रवादियों के धमकी के कारण पुल निर्माण कार्य बंद होने की जानकारी मिली है।