डीएसई को कार्रवाई का निर्देश
डीएसई को कार्रवाई का निर्देश
मेदिनीनगर | आरडीडीईखगेंद्र कुमार ने डीएसई आरपी मंडल को पांडू के उमवि सल्हना के प्रधानाध्यापक चंद्रीका चौधरी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। आरडीडीई ने बताया कि उनपर लगाए गए आरोप की पुष्टि होने पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि विद्यालय में पिछले दो माह से एमडीएम बंद होने और शौचालय का निर्माण अधूरा रहने की शिकायत की गयी थी। विद्यालय में एमडीएम पंजिका भी नहीं है।