नवोदय स्कूल में पुरस्कार वितरण
नवोदय स्कूल में पुरस्कार वितरण
मेदिनीनगर | जवाहरनवोदय में कराये गये चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। प्राचार्य जीके मिश्र ने दो समूहों के कुल 10 बच्चों को शील्ड सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया। दोनों समूहों के 5-5 छात्रों को सम्मानित किया गया। विजेता छात्रों मे नवोदय स्कूल के अलावा डीएवी, जीजीपीएस, संत मरियम और जपला नवोदय के छात्र शामिल थे। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रतिभाओं को तराशना है। इसलिए उन्होंने सभी विद्यालयों के बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता कराया। इस अवसर पर कमलेशर सिंह, मनेाज तिवारी, राजकुमार महतो, ज्ञान सिंह, शिवजन्म सिंह, माधुरी कुजूर, रश्मी राय, एके सिंह, भोला महतो आदि मौजूद थे।