- Hindi News
- मैट्रिक इंटर की परीक्षा में 50 ऑब्जर्वर की रहेगी नजर
मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में 50 ऑब्जर्वर की रहेगी नजर
देशमें सबसे पहले मैट्रिक और इंटर की परीक्षा झारखंड में शुरू हो रही है। राज्य भर में 16 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में इस बार करीब 50 ऑब्जर्वर की नजर रहेगी। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए झारखंड एकेडेमिक काउंसिल ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है।
गौरतलब हो कि इस बार राज्य भर से मैट्रिक में 4 लाख 54 हजार और इंटर की परीक्षा में कुल तीन लाख आठ हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। मैट्रिक परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 899 और इंटर के लिए 338 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शांति पूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सभी जिलों के उपायुक्तों को भी सहयोग के लिए जैक ने पत्र भेजा है।
किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर रहेगी पाबंदी
जैकने परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट (मोबाइल, पेजर, माइक्रोफोन आदि) ले जाने पर पाबंदी लगा दी है। इस तरह के उपकरण पाए जाते हैं, तो केंद्राधीक्षकों के साथ परीक्षार्थियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर दोनों परीक्षाओं के लिए सभी वीक्षकों के पहचान पत्र जारी किए गए हैं। सभी को निर्देश जारी किया गया है कि परीक्षा के दौरान केंद्र में वे उसे गले में लटका कर रखें। ताकि ये पता चल सके कि परीक्षा केंद्र में किसी बाहरी व्यक्ति ने तो प्रवेश नहीं किया है।
चोरी की घटना के लिए केंद्राधीक्षक होंगे जिम्मेदार
जैककी ओर से केंद्राधीक्षकों को निर्देश जारी किया गया है कि अगर किसी तरह की चोरी की घटना होती है, तो इसके लिए वे जिम्मेदार होंगे। किसी भी केंद्र पर चोरी कराने वाले या सहयोग कराने वाले अविलंब कार्रवाई करने का भी निर्देश गया हैं। वहीं, झारखंड एकेडमिक काउंसिल में मुख्य नियंत्रण कक्ष होगा। वहीं दुमका प्रमंडल कार्यालय और मेदिनीनगर में भी नियंत्रण कक्ष काम करेगा। इसके अलावा सभी जिलों में भी परीक्षा के सफल संचालन के लिए डीईओ कार्यालय में नियंत्रण कक्षा काम करेगा।