- Hindi News
- बीएड कालेजों की स्थिति का आकलन करेगा निरीक्षण दल
बीएड कालेजों की स्थिति का आकलन करेगा निरीक्षण दल
मेदिनीनगर | नीलांबर-पीतांबरविवि के अधीन बीएड कॉलेजों की स्थिति के आकलन के लिए विवि प्रशासन ने चार टीमें गठित की है। यह टीम विवि के अंतर्गत आने वाले 13 बीएड 1 बीपीएड कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति के साथ ही एनसीटीई के नए प्रावधान के मुताबकि कॉलेजों में शैक्षणिक सुविधाओं का पता लगाएंगे। 2009 के नियम खत्म होने और 2014 के लागू होने के बाद की स्थिति में यह दल इन कॉलेजों में आधारभूत संरचना और शिक्षकों की नियुक्ति की स्थिति का आकलन करेगा।
बैठक में दो वर्षीय पाठ्यक्रम के दृष्टिकोण से सारी तैयारियों को पूरा करने पर बल दिया गया। टीम में शामिल लोगों को प्रावधान के बारे में बताया गया। ताकि वे इंस्पेक्शन के समय कॉलेज प्रबंधनों से नियमानुकूल व्यवस्था की बात कर सकें। गठित टीम एनसीटीई के गाइडलाइन के आधार पर सारी सुविधाओं का पता लगाने के बाद विवि को अपनी रिपोर्ट सुपुर्द करेगी। डीन एजुकेशन डॉ. विजय सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। उनके अलावा रजिस्ट्रार डॉ. अमर सिंह, एआर एके देवघरिया, एनके तिवारी, बसंत गुपता, एम राम, भीम राम आदि बैठक में शामिल थे।
20तक करें निरीक्षण का काम पूरा
डीएसडब्ल्यूडॉ. विजय सिंह ने बताया कि बैठक में यह तय किया गया है कि सभी निरीक्षण दल अपना काम 20 फरवरी तक पूरा कर ले और विवि को अपना प्रतिवेदन सुपुर्द करें। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि विवि को यह रिपोर्ट 20 फरवरी तक सरकार को समर्पित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि निरीक्षण दल का नेतृत्व सभी डीन कर रहे हैं। प्रत्येक निरीक्षण दल में चार लोग शामिल हैं।